GATE 2023 का सिलेबस
GATE 2023 के सिलेबस में बताया गया है कि परीक्षा में 29 पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवार को गेट परीक्षा 2023 में एक या दो पेपर देने की अनुमति है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को दो पेपर के संयोजन सूची से दूसरा पेपर चुनना होगा, जिसे पहले ही परिभाषित एवं सूचीबद्ध किया जा चुका है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
गेट 2023 के लिए पंजीकरण करने के आसान चरण
उम्मीदवार जो आईआईटी, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, उन्हें पंजीकरण करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए -
-
चरण 1: सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
-
चरण 2: अब होम पेज पर गेट 2023 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
-
चरण 3: सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
-
चरण 4: पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
-
चरण 5: लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
-
चरण 6: इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
-
चरण 7: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
चरण 8: आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।