इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की ओर से आयोजित की जा रही GATE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30, अगस्त, 2022 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख एक महीने बाद 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
कब होगी परीक्षा?
IIT Kanpur द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का आयोजन अगले साल फरवरी महीने में किया जाएगा। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ समय पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
जानें गेट परीक्षा के बारे में?
उन्होंने बताया कि गेट का स्कोर शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / आर्किटेक्चर में पीजी कार्यक्रम कला और विज्ञान के विभिन्न ब्रांच में डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश या वित्तीय सहायता के लिए सहायक होता है। परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न स्नातक विषयों में छात्रों की व्यापक समझ का परीक्षण किया जाएगा। GATE 2023 के सिलेबस में बताया गया है कि परीक्षा में 29 पेपर शामिल होंगे।