GATE 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन का आज 07 अक्तूबर, 2022 को आखिरी मौका है। आईआईटी कानपुर/IIT Kanpur की ओर से इस सुविधा को आज बंद कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार अब तक GATE 2023 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर लें। बता दें कि इससे पहले आईआईटी कानपुर ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित की थी। हालांकि, छात्रों की सुविधा के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया था। आइए जानते हैं परीक्षा की पूरी डिटेल और आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...