GATE 2023 Answer Key: 25 फरवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के आवेदक उम्मीदवार के प्रतिक्रिया पत्रक पहले ही जारी किया जा चुका है। GATE 2023 का आयोजन IIT कानपुर द्वारा गेट 2023 का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा चार, पांच, 11 और 12 फरवरी को किया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार उत्तर कुंजी से जुड़ी आपत्तियों पर 22 फरवरी से 25 फरवरी के बीच साक्ष्य के साथ चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं।
GATE 2023 Result 16 मार्च तक तो स्कोर कार्ड 21 मार्च को
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से गेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उसके आधार पर GATE 2023 का परिणाम तैयार किया जाएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का परिणाम 16 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। जबकि गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 से आवेदन पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।