फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2023: आईआईटी कानपुर तीन जनवरी को जारी करेगा गेट के प्रवेश-पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 28 Dec 2022 08:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर, तीन जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर, तीन जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीयन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

GATE 2023 Exam: फरवरी में होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ले जाने के लिए एक वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को GATE 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लेखित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान पालन करना आवश्यक है। GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईआईटी, कानपुर द्वारा 16 मार्च, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

GATE 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  2. फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड।
  4. इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  5. गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें