फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2023: आईआईटी कानपुर ने रोके गेट के प्रवेश-पत्र, अब इस दिन किए जाएंगे जारी

Tue, 03 Jan 2023 05:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2023 Admit Card Postponed: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। उम्मीदवार अब नौ जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि परिचालन संबंधी कारणों से एडमिट कार्ड डाउनलोड में देरी हो रही है और अब इसे नौ जनवरी, 2023 को सक्षम किया जाएगा। 

विज्ञापन

GATE 2023 का आयोजन IIT कानपुर द्वारा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाना है। रिजल्ट 16 मार्च, 2023 को आएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला जैसे विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगा। इसका आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, कानपुर द्वारा किया जा रहा है।
   

 
विज्ञापन

GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  2. GATE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें (लिंक एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक्टिव होगा)।
  3. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें