GATE 2021: गेट 2020 (GATE 2021) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ( GATE 2021) का शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 पेपरों के लिए शेड्यूल जारी किया है। अभ्यर्थी GATE 2021 का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in के जरिए देख सकते हैं।
GATE 2021 परीक्षा 27 विषयों के लिए होगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी। सीबीटी मोड में होने वाली गेट परीक्षा अगले साल 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र 8 जनवरी 2021 तक जारी होगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा की तारीख से GATE-2021 का स्कोर कार्ड तीन साल तक वैध रहेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
- 5 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक होगी गेट 2021 परीक्षा।
-यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
-पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा।