फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020 परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 19 Mar 2020 03:38 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2020 Scorecard :  GATE 2020 स्कोरकार्ड को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार गेट 2020 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने स्कोरकार्ड को गेट ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी i.e. gate.iitd.ac.in. पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है।

आपको बता दें कि गेट 2020 परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी, 2020 को आयोजित की गई थी और इसके परिणामों कि घोषण 13 मार्च, 2020 को कर दी गई थी। इस साल कुल 1.3 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। GATE 2020 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों, GATE स्कोर, कटऑफ और प्राप्त रैंक अन्य जानकारियां अंकित हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके GATE 2020 स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


GATE 2020 स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक?

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं।
चरण 2: दिए गए गेट 2020 स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
चरण 4: अब स्क्रीन पर उम्मीदवार का स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
चरण 5: स्कोरकार्ड को चेक करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
गेट स्कोरकार्ड 2020 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढे़ंं : CBSE: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी परीक्षाओं को इस समय तक किया गया स्थगित

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें