फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020 Answer Key: आईआईटी दिल्ली ने जारी की आंसर-की, दर्ज करें आपत्ति

Tue, 18 Feb 2020 02:20 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
GATE 2020 answer key
विज्ञापन
GATE Answer Key 2020 released: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (Indian Institute of Technology - IIT Delhi) ने गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए प्रश्न पत्र व आंसर-की अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित विषय की आंसर-की देख सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है। गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया जा रहा है।

दर्ज करें आपत्ति
आंसर-की मंगलवार, 18 फरवरी 2020 को जारी की गई है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका 19 फरवरी 2020 से मिलेगा। बुधवार, 19 फरवरी दोपहर 1 बजे से अभ्यर्थी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा

लेकिन आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल उन्हें इसका कारण बताना होगा। प्रति सवाल 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

कब आएगा परिणाम
आईआईटी दिल्ली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गेट 2020 के परिणाम की घोषणा 20 मार्च तक कर दी जाएगी। जबकि अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड मई में उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि इस बार गेट 2020 की परीक्षा में कुल 6,84,903 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक कुल चार तारीखों में आठ सत्रों में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


पहली बार जम्मू-कश्मीर के छात्रों को श्रीनगर परीक्षा केंद्र के तौर पर चुनने का विकल्प दिया गया था। राज्य के कुल 5,102 छात्रों ने श्रीनगर को परीक्षा का केंद्र चुना था। जबकि 4,046 यहां परीक्षा में शामिल हुए थे।

GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
GATE Anser Key 2020 डायरेक्ट लिंक से देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें