फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Computer Course: यूपी में फ्री में करें कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Tue, 16 Jul 2024 12:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Free Computer Training Yojana: राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश के निवासी और कंप्यूटर सीखने में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की है। इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
UP Free Computer Training Yojana - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Free Computer Training Yojana: राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश ने पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के निवासी और कंप्यूटर सीखने में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन योजना है।
विज्ञापन


ये पाठ्यक्रम राज्य सरकार की ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत पेश किए जा रहे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग के छात्रों की मदद के लिए बनाई गई है। उम्मीदवार बीसीडब्ल्यूडी की आधिकारिक वेबसाइट- obccomputertraining.upsdc.gov.in. के माध्यम से 5 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक होनी चाहिए और 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उनके आवेदन पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

एक बार चयनित होने पर उम्मीदवारों को मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम पूरा होने पर एक प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। सरकार सीधे उस कंप्यूटर संस्थान को फीस का भुगतान करेगी जहां छात्र दाखिला लेते हैं।

क्या है इस योजना का उद्देश्य?
2014 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह योजना उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए मूल्यवान कंप्यूटर कौशल हासिल करने और उनकी रोजगार क्षमता में सुधार करने का एक शानदार अवसर है।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- obccomputertraining.upsdc.gov.in. पर जाएं।
  • अब अपने मूल संपर्क विवरण के साथ एक नया पंजीकरण बनाएं।
  • इसके बाद अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि आवश्यक हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें