जरूरतमंद छात्र छात्राओं को फ्री कोचिंग देने की स्कीम का नाम है
'जीत जिंदगी'। यह अभी केवल ओडिशा में चलाई जा रही है। संगठन प्रमुख अजय बहादुर सिंह ने इस विषय पर कहा कि, मैं कई मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इस अभियान की शुरुआत अभी यहां से हुई है। पर मैं राज्य के कई अन्य स्थानों के साथ-साथ बाहर भी जाऊंगा ताकि वो प्रतिभाओं भी आगे जा सकें जिन्हें संसाधन और उचित मार्गदर्शन की कमी के कारण मंजिल नहीं मिल पाती। ‘जिंदगी’ को शुरू करने की प्रेरणा अजय बहादुर सिंह उन्हें अपने खुद के जीवन से मिली है।
बता दें कि उन्होंने 2016 में गरीब बच्चों की मदद के लिए ‘जिंदगी फाउंडेशन’ की शुरुआत की। इसके तहत 2018 में इसके 14 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की और 12 को ओडिशा के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला।
ये भी पढ़ें- इंटरव्यू में हिंदी-अंग्रेजी भाषा के सवाल पर ये दिया जवाब, 13वीं रैंक पाकर बने IAS टॉपर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...