फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satya Pal Malik: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पास कौन सी डिग्रियां...? जानें कब और किस कॉलेज से की थी पढ़ाई

Tue, 05 Aug 2025 02:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Satya Pal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज मंगलवार 5 अगस्त, 2025 को निधन हो गया। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आइए जानते हैं पूर्व राज्यपाल के पास कौन सी डिग्रीयां थीं और उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा कहां से प्राप्त की थी।
 
विज्ञापन
Satyapal Malik - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Satya Pal Malik Death: मंगलवार 5 अगस्त, 2025 को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपने राजनीतिक सफर के अंतिम दिनों में उन्होंने कई राज्यों के राज्यपाल का कार्यभार संभाला। उन्हें 2018 में जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया। आइए जानते हैं कि पूर्व राज्यपाल के पास कौन सी डिग्रियां थीं और उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा किस कॉलेज से पूरी की थी।

विज्ञापन

Satya Pal Malik Village: यूपी के बागपत में जन्मे, बचपन में ही सर से हट गया था पिता का साया

सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई, 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव (ब्रिटिश काल) में हुआ था। उनके पिता का नाम बुध सिंह और माता का नाम जगनी देवी था। मलिक के सर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था, जिसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी माता ने किया।

Satya Pal Malik Educational Qualification: मेरठ के इस कॉलेज से की थी उच्च शिक्षा की पढ़ाई

सत्यपाल मलिक का जन्म बागपत में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मेरठ से हासिल की। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी हुई। मलिक ने 1960 के दशक में पांच साल तक मेरठ कॉलेज में पढ़ाई की थी।

1968-69 में छात्र संघ अध्यक्ष बनने के बाद यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पूर्व राज्यपाल के पास बीएससी और एलएलबी की डिग्री है। यह दोनों ही डिग्रियां उन्होंने मेरठ कॉलेज से ली थीं।
विज्ञापन

Satya Pal Malik Family: सत्यपाल मलिक के परिवार के बारे में

सत्यपाल मलिक की पत्नी की पत्नी का नाम इकबाल मलिक है। वह एक पर्यावरणविद् हैं। उनका बेटा देव कबीर ग्राफिक डिजाइनर और पुत्रवधू निविदा चंद्रा हैं। 1980 से ही मलिक का परिवार दिल्ली में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें