JAC 10th 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 6,80,446 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,99,010 परीक्षार्थी दसवीं तो वहीं, 2,81,436 छात्र बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए इन परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए राज्य भर में करीब 1900 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद से ही ये लाखों छात्र अपने-अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
JAC 10th 12th Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परिणाम अगले हफ्ते के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही परिणाम तैयार किए जाएंगे और इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से अबतक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। बता दें कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था।
JAC 10th 12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-:
- सबसे पहले छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।