FMGE Result 2020: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (FMGE 2020) दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनबीई ने एफएमजीई के दिसंबर सत्र का रिजल्ट 18 दिसंबर को जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास कर ली है, वे 24 दिसंबर को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।