FMGE Registration June 2025: विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो एनबीईएमएस एफएमजीई जून 2025 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए विंडो 17 मई (11:55 बजे) तक खुली रहेगी।
बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सभी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म संपादन के लिए विंडो 22 से 24 मई 2025 तक खुली रहेगी। फाइनल एडिट विंडो 6 जून से 9 जून तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी अपलोड की गई फोटोज को अगर उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई है तो सुधार सकते हैं। आवेदन में अपलोड दस्तावेजों से संबंधित कमियों को दूर करने का अंतिम मौका 10 जुलाई (रात 11:55) तक रहेगा।