प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिन्हें सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से हल करना होगा। हर पेपर के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। सही उत्तर पर 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी। यदि उम्मीदवार ने कोई प्रश्न छोड़ा है, तो उसे कोई अंक नहीं मिलेगा। हर पेपर का कुल अंक 250 होगा।
सीयूईटी यूजी में इस साल हुए बदलाव
- यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी विषय में परीक्षा देने की अनुमति है, भले ही उन्होंने कक्षा 12वीं में जो भी विषय चुना हो।
- परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष तक, प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग था।
- विषयों की संख्या भी 63 से घटाकर 37 कर दी गई है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
CUET UG 2025: कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर 'एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर सीयूईटी (यूजी) 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवार को अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद, सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखाई देगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।