एफएमजीई : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन
- फोटो : NBEMS
FMGE 2023 Application window Last Date: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा यानी एफएमजीई (FMGE) जून सत्र के लिए आवेदन विंडो मंगलवार, 20 जून, 2023 को बंद होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर रात 11:55 बजे से पहले आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई, 2023 को शुरू हुई थी।
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। FMGE 2023 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र में विवरण भरना, सही आकार और प्रारूप में चित्र अपलोड करना, परीक्षा केंद्र चुनना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने जैसे चरण शामिल हैं।