दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए निर्धारित ओपन बुक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होने वाले थी। डीयू फाइनल ईयर के एग्जाम को पहले से मौजूद स्थितियों के कारण 10 दिनों के लिए टाल दिया गया है। ध्याान दें कि अब 3 जुलाई को नए सिरे से तारीख पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षाएं केवल टाली गई हैं ना कि रद्द की गई हैं। जल्द ही नई तारीखें घोषित होंगी। इसके लिए डीयू ने एक अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में डीयू ने कहा कि सभी को यह सूचित किया जाता है कि सभी अंतिम सेमेस्टर/ वर्ष और पूर्व छात्रों के लिए निर्धारित परीक्षाएं ओबीई मोड परीक्षाओं की तारीख को SOL और NCWEB सहित सभी सत्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए टाल दिया है।