Fellowship Revised: संशोधित फेलोशिप वजीफा
जेआरएफ (JRF): 37,000 रुपये
एसआरएफ( SRF): 42,000 रुपये
रिसर्च एसोसिएट (RA) 1 : 58,000 रुपये
रिसर्च एसोसिएट (RA) 2 : 61,000 रुपये
रिसर्च एसोसिएट (RA) 3 : 63,000 रुपये
2019 में भी बढ़ा था फेलोशिप वजीफा
केंद्र सरकार के विभागों और एजेंसियों के अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों में लगे अनुसंधान कर्मियों के लिए फेलोशिप वजीफा को आखिरी बार 2019 में संशोधित किया गया था। 2019 की तुलना में जेआरएफ स्टाइपेंड में 19% और एसआरएफ स्टाइपेंड में 20% की वृद्धि हुई है। वहीं, आरए-1 और आरए-2 वजीफे में क्रमशः 23% और 24% की वृद्धि देखी गई है, जबकि आरए-3 के वजीफे में 16% की बढ़ोतरी हुई है।