फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो गया दिल्ली का लोकप्रिय संडे बुक मार्केट, ये है वजह

Sun, 04 Aug 2019 07:49 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सालों से सैंकड़ों पुस्तक विक्रेता लगा रहे थे ये लोकप्रिय बाजार
  • काफी सस्ती कीमतों पर हर तरह की किताबों के लिए यहां लगती थी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुस्तक प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। दिल्ली के दरियागंज में लगने वाली लोकप्रिय बुक मार्केट अब आपको नहीं दिखेगी। लोगों की ये पसंदीदा संडे बुक मार्केट बंद कर दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन


कई सालों से यह साप्ताहिक बाजार हर रविवार को डिलाइट सिनेमा और गोल्च सिनेमा के बीच लगती थी। काफी सस्ती कीमतों पर हर तरह की किताबें यहां लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाती थीं।

हाई कोर्ट ने क्यों दिया मार्केट बंद करने का आदेश

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। रविवार के दिन यहां और भी ज्यादा भीड़ हो जाती है। फुटपाथ पर पुस्तक विक्रेताओं के स्टॉल लगाने से वहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है। 

इसके बाद जुलाई महीने में कोर्ट का आदेश आया कि जामा मस्जिद के पास अब ये साप्ताहिक पुस्तक बाजार नहीं लगाया जाएगा। 

अब बाजार बंद कराने के मामले पर उत्तरी दिल्ली नगरपालिका की ‘सिटी सदर-पहाड़गंज’ जोन की उपायुक्त वेदिता रेड्डी निगम का कहना है कि 'हम केवल दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश मान रहे हैं। कोर्ट ने नेताजी सुभाष मार्ग को नो-स्क्वॉटिंग (बैठना) और नो-हॉकिंग (फेरी लगाना) क्षेत्र घोषित किया है। इसलिए पुस्तक बाजार वहां नहीं लग सकती है।'

इस मामले में पुस्तक बाजार में करीब 20 साल से स्टॉल लगाने वाले एक दुकानदार का कहना है कि 'कोर्ट के इस फैसले से करीब 250 पुस्तक विक्रेताओं को नुकसान हुआ है। ये साप्ताहिक बाजार ही हमारी आय का जरिया है। अब हम अपना और परिवार का गुजारा कैसे करेंगे।'

क्या दोबारा खुलेगा यह बाजार?
विज्ञापन

विक्रेताओं की परेशानी देखते हुए अधिकारियों ने कहा है कि वे बाजार को स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पुस्तक विक्रेताओं को टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन तक रामलीला मैदान में बाजार लगाने की सलाह दी गई थी। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उनकी मदद की कोशिश की जा रही है ताकि यह लोकप्रिय बाजार दोबार चल सके।

बता दें कि इस बाजार को पिछले साल जनवरी में भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन करीब पांच सप्ताह बाद यह फिर से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें