चार सुविधाजनक केंद्रों का चयन कर सकेंगे उम्मीदवार
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के क्रम में परीक्षा केंद्र के लिए चार सुविधाजनक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। केंद्र या शहरों का चयन केवल स्थायी पते वाले राज्य या वर्तमान पते वाले राज्य तक ही सीमित होगा।
उम्मीदवार केवल अपने निवास राज्य के अपने शहर या साथ लगते शहर के परीक्षा केंद्र का चयन कर सकता है, अन्य राज्यों के दूर के शहरों का नहीं। इसका मतलब है कि परीक्षार्थी अपनी मर्जी से किसी भी राज्य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर यदि कोई दिल्ली का छात्र कोलकात्ता, राजकोट, हैदराबाद या लखनऊ का परीक्षा केंद्र मांगता है तो ऑनलाइन आवदेन पत्र में उपलब्ध करवाए गए पते से मिलान किया जाएगा। जानकारियों में भिन्नता होने पर एनटीए छात्र से संबंधित परीक्षा केंद्र मांगने का कारण पूछेगा।
इसका अर्थ है कि उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र मांगने के लिए यहां का पता बताना पड़ेगा कि वह सेंटर उसे क्यों चाहिए है। ठोस वजह होने पर उम्मीदवार को कुछ मामलों में ही छूट मिलती है।
अगर विवरणों में कोई त्रुटि है तो जल्द करा लें सुधार
आधार कार्ड व दसवीं कक्षा के सर्टिफिकेट में उनकी जन्मतिथि, नाम व अन्य सूचनाएं समान होनी चाहिए। भिन्नता होने पर आवेदन पत्र रद्द हो जाएगा। इसके अलावा इन राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र अब स्थायी, वर्तमान पते समेत आधार में दी गई जानकारी के आधार पर ही मिलेगा।
वहीं, आरिक्षत वर्ग के विद्यार्थी सर्टिफिकेट रखें तैयार दिव्यांग और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (आरक्षित वर्ग) के छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अपडेट सर्टिफिकेट तैयार रखें। इनमें सभी सूचनाएं आधार और दसवीं के सर्टिफिकेट से मिलती होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद इन सर्टिफिकेट में बदलाव नहीं किया जा सकता है।