फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syndicate Bank 2019: स्पेशलिस्ट ऑफिसर साक्षात्कार कॉल लेटर जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 07 Jun 2019 08:37 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर साक्षात्कार 2019 कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सिंडिकेट बैंक एसओ भर्ती 2019 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने साक्षात्कार कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं। सिंडिकेट बैंक SO साक्षात्कार 2019 13 जून, 2019 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने स्पेशलिस्ट ऑफिसर साक्षात्कार कॉल लेटर को साथ ले जाना होगा। परीक्षा का स्थान और समय का उल्लेख सिंडिकेट बैंक SO साक्षात्कार 2019 हॉल टिकट पर अंकित है। छात्र अपने साक्षात्कार कॉल पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक SO साक्षात्कार 2019 कॉल लेटर ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: सिंडिकेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर नीचे दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब करियर सेक्शन में साक्षात्कार कॉल लेटर वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: कैप्चा कोड दर्ज करें और 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 7: उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट साक्षात्कार के रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

सिंडिकेट बैंक SO साक्षात्कार 2019 कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें