फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने बनाये नए कीर्तिमान

Tue, 10 Jan 2017 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में 'बॉन वॉयेज' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे कुछ विद्यार्थीयों को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका (यूएसए) के लिविंगस्टोन कॉलेज भेजा गया। वहां ये सभी स्टूडेंट्स उसी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहें हैं जो वह यहाँ पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बी. कॉम हॉनर्स फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स अनशित मिश्रा, संदीप नेगी, उत्तम रस्तोगी और गगनदीप कौर यूएसए के लिविंगस्टोन कॉलेज गए हैं। इन सभी छात्र का यही कहना है कि इन्वर्टिस ने हमको एक ऐसा प्लेटफार्म दिया है जहाँ हमारे सपनो को खुला आसमान मिला है और हमें अपने सपनों को सच कर देने का साहस दिया है । 

स्टूडेंट्स ने बताया कि, हम ख्वाबों में सुनते थे की किसी भारतीय स्टूडेंट्स को विदेश जा कर पढ़ने का मौका मिला लेकिन आज इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने हमारे उन सपनों को सच कर दिया है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी इन सभी विद्यार्थियों के विदेश आने-जाने और रहन सहन की देखरख कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने हमारा सपना सच कर दिया'

यूएसए गए स्टूडेंट्स उत्तम की माताजी का कहना है कि, उनका बेटा उनसे कभी दूर नहीं रहा है पर वो अपने भविष्य को संवारने जा रहा था इसलिए मैंने उसको रोका नहीं। इसी तरह स्टूडेंट्स अनशित की बुआ का कहना है मैं बहुत खुश हूँ की अनशित ने विदेश जा कर पढ़ने का हम सब का सपना साकार कर दिया। वहीं स्टूडेंट्स संदीप नेगी ने बताया कि, लिविंगस्टोन कॉलेज दुनिया के एक बेहतरीन कॉलेजों में से एक है और यहां पढ़ने आना, उनके लिए मानो एक सपना सा है।

गगनदीप जो कि इस एक्सचेंज प्रोग्राम में गई अकेली लड़की हैं, का कहना है कि मैंने यहां जाने से पहले अपने घर के सभी लोगों का आशीर्वाद लेकर आई हूँ क्योंकि में 4 महीनों के लिए विदेश आई हूँ, साथ ही मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ और मैं यहां भी इन्वर्टिस का नाम रोशन करुँगी।

इस मौके पर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि, विद्यार्थियों आप अपनी का पॉजिटिव इमेज को उन सब के सामने रखें और इन्वर्टिस तथा भारत का नाम रोशन करें। कार्यक्रम अभिरुचि को-ऑर्डिनेटर अनुप्रिया चंद्रा द्वारा हुआ । कार्यक्रम में वाईस चांसलर प्रोफेसर जगदीश राय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. एल. पी . मिश्रा , डीन इंजीनियरिंग डॉ.आर.के. शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीष गुप्ता ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी . पी . सिंह मौजूद रहे और सभी स्टूडेंट्स को आल द बेस्ट कह कर विदाई दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें