फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन के लिए टॉयलेट टंकी में मार दी छलांग

Mon, 29 Aug 2016 05:35 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
टॉयलेट की टंकी - फोटो : BBC
विज्ञापन
अपने दोस्त का फोन निकालने के लिए नॉर्वे में एक शख्स टॉयलेट की टंकी में घुसकर अटक गए। कैटो बेंट्सन लार्सन के दोस्त ने अपना फोन एक सार्वजनिक शौचालय में गिरा दिया था।
विज्ञापन


बेंट्सन का कहना है कि वो अपनी मर्जी से शौचालय की टंकी में घुसे थे। वह टंकी नाले से जुड़ी हुई नहीं थी और उसे सीजन में केवल एक बार ही साफ किया जाता है।

20 साल के बेंट्सन एक घंटे तक इस संकरे टैंक में फंसे रहे। इसमें पड़ी गंदगी में वो काफी अंदर तक घुस गए थे, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

बेंट्सन ने नॉर्वे के एक अखबार वीजी को बताया, "मैं पूरी तरह से घबरा गया था क्योंकि वह जगह बहुत संकरी थी।" वो कहते हैं, "यह बहुत घिनौना था। मेरे लिए यह सबसे बुरा अनुभव है।
विज्ञापन


उस टंकी में कई तरह के कीड़े मकौड़े भी थे।" यह हादसा उस वक़्त हुआ जब बेंट्सन के दोस्त का फोन टॉयलेट की टंकी में गिर गया और वो उसे वापस पाने के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

"मैं इतना दुबला तो था कि टंकी के अंदर चला गया,

टॉयलेट की टंकी - फोटो : BBC
बेंट्सन ने बताया कि उसके फौरन बाद वो बिना सोचे ही टंकी में घुस गए। लेकिन जल्द ही नासमझ बेंट्सन को एहसास हो गया कि वो इसमें फंस गए हैं।

वो अपने बारे में बताते हैं कि, "मैं इतना दुबला तो था कि टंकी के अंदर चला गया, लेकिन इतना नहीं कि वापस बाहर भी निकल जाता।"

बेंट्सन को बाहर निकालने के लिए राहतकर्मियों को उस टॉयलेट को तोड़ना पड़ा। फिलहाल टॉयलेट को बंद कर दिया गया है।

इस हादसे में बेंट्सन को बांहों में चोट भी आई है मानो उन्हें बुरी तरह पीटा गया हो।

फिलहाल अस्पताल में बेंट्सन का इलाज चल रहा है। इस सबके बावजूद उनके दोस्त के फोन को नहीं निकाला जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें