फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: 1 फरवरी से खुलेंगे पहली से लेकर पांचवीं तक के स्कूल, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Sat, 30 Jan 2021 03:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से पहली से लेकर पांचवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोला जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल मार्च से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था।।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका आज, जानिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सूबे में एक फरवरी से पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।  प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल पूरे दिन काम करेंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की लिखित अनुमति होगी अनिवार्य
शिक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छात्र केवल अभिभावकों की लिखित  सहमति के साथ ही कक्षाओं में भाग ले सकते हैं। स्कूलों में कोरोना वायरस के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बच्चों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर मेस मास्क पहनना होगा।

इसे भी पढ़ें-हरियाणा: 1 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल, ये रहेगी टाइमिंग

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक खंड में केवल 20 छात्र होने चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें