फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली को नेट जीरो वेस्ट कैंपस बनाने की कवायद, मनाया गया पर्यावरण दिवस

Sat, 07 Jun 2025 08:58 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने नेट जीरो वेस्ट कैंपस बनाने की कवायद शुरू की है। युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली की नेट जीरो वेस्ट कैंपस बनाने की कवायद है। इसको लेकर स्वच्छता अभियान चलेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से 22 जून को परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डिजाइन विभाग के प्रो. जय धारीवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य

अभियान का उद्देश्य छात्रों के बीच परिसर को स्वच्छ रखने को लेकर जागरूकता फैलाने और नेट जीरो वेस्ट परिसर के प्रयासों को प्राप्त करने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। वहीं, प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं थीम पर आईआईटी दिल्ली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। 

आईआईटी दिल्ली में अकादमिक आउटरीच और नई पहल कार्यालय ने जागरूकता बढ़ाने के लिए वार्ता आयोजित की। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. बाबू जे. अलप्पत ने पर्यावरणीय समस्याओं को समझना और उनके समाधान पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

2040 तक 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है प्लास्टिक रिसाव

इसमें दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार प्लास्टिक प्रदूषण ग्रह के हर कोने में व्याप्त है। 2040 तक पर्यावरण में प्लास्टिक रिसाव 50 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। यह प्रदूषण हमारे भोजन, पानी और यहां तक कि सांसों में ली जाने वाली हवा के माध्यम से प्रवेश करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें