कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही हैं। बता दें कि छात्रों के मन में अभी भी इस बात को लेकर भ्रम है कि परीक्षाएं अपने तय समय पर आयोजित होंगी या रद्द कर दी जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने उड़ रही अफवाहों पर रोक लगा दी है। बता दें कि परीक्षा 25 जून 2020 से शुरू होगी, जैसा कि शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने 16 जून, 2020 को बताया था। इससे परीक्षा रद्द होने की सभी अफवाहों पर रोक लग गई है। केएसईईबी हॉल टिकट भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि एसएसएलसी और 2 पीयूसी अंग्रेजी पेपर की परीक्षाएं अपने कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएंगी।