फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozgar Mela: रोजगार मेले में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री, कहा - योद्धाओं की तरह काम करें नौकरी पाने वाले युवा

Fri, 20 Jan 2023 09:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rozgar Mela: प्रधान ने ओडिशा की राजधानी में रोजगार मेले के एक भाग के रूप में नवनियुक्त भर्तियों को 128 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद यह बात कही।  
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan, Education Minister - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rozgar Mela: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान समय के युवाओं पर आजादी से पहले के अपने समकक्षों की तुलना में अधिक जिम्मेदारी है क्योंकि पूरा देश अब अपनी क्षमताओं के आधार पर प्रगति करता है। प्रधान ने ओडिशा की राजधानी में रोजगार मेले के एक भाग के रूप में नवनियुक्त भर्तियों को 128 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि नए भर्ती हुए युवाओं को सैनिकों की तरह काम करना चाहिए, क्योंकि देश की प्रगति उनकी मेहनत से जुड़ी है। 

विज्ञापन

रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटें

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री प्रधान ने भारतीय रेलवे, असम राइफल्स, आयकर विभाग, आईआईटी भुवनेश्वर, ईपीएफओ, भारतीय डाक, नाल्को, ईएसआईसी, बीएसएफ, सेल और अन्य सरकारी विभागों और संगठनों में सेवा के लिए भर्ती हुए लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह देखते हुए कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तीसरे चरण में शुक्रवार को 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

 

विभिन्न विभागों में दो लाख युवाओं की भर्ती की गई

प्रधान ने कहा कि मुझे नव नियुक्त युवक और युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने में खुशी हो रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में हाल ही में लगभग दो लाख युवाओं की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि मेले का दूसरा चरण नवंबर 2021 में आयोजित किया गया था जब पीएम ने 71,000 नियुक्ति पत्र बांटे थे, इसके बाद पिछले साल अक्तूबर में 75,000 ऐसे पत्र बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री की सरकारी नौकरियों में युवाओं को शामिल करने की घोषणा के तहत आयोजित किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन

पूरा देश अब युवाओं की क्षमताओं पर निर्भर

उन्होंने कहा कि पूरा देश अब युवाओं की क्षमताओं पर निर्भर है और इसलिए इस चल रहे अमृत काल में उनकी प्रमुख भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वें साल से लेकर देश की आजादी के 100वें साल तक के 25 सालों का वर्णन करने के लिए अमृत काल शब्द का इस्तेमाल किया था। प्रधान ने कहा कि वे देश को शीर्ष पर ले जाएंगे जबकि आजादी से पहले के युवाओं ने देश की आजादी सुनिश्चित की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें