फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCF 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लॉन्च किया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क, जानिए क्या है खास

Thu, 20 Oct 2022 06:57 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCF 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) का शुभारंभ किया। जिससे बच्चों की शुरुआती पढ़ाई काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Edu Minister Dharmendra Pradhan Launching NCF - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Curriculum Framework: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF (National Curriculum Framework) 2022 को लॉन्च किया है। इसके साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका का भी शुभारंभ किया। एनसीएफ 2022 के शुभारंभ के मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सुभाष सरकार और डॉ राजकुमार रंजन सिंह भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी 2020 द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022 तैयार की गई है। इसके अनुसार, पाठ्यक्रम में चार क्षेत्र शामिल होंगे-  स्कूली शिक्षा, प्रारंभिक बचपन और शिक्षा, शिक्षक शिक्षा और वयस्क शिक्षा। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधान ने कहा कि मैं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) से भी अपील करता हूं कि अगली बसंत पंचमी तक पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को पूरा करें। 

विज्ञापन

एनसीएफ-2022 में चार खंड  

स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, बचपन की देखभाल और शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और प्रौढ़ शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा शामिल हैं। शिक्षा, तंत्रिका विज्ञान और अर्थशास्त्र पर दुनिया भर से रिसर्च बताते हैं कि नि:शुल्क, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली प्रारंभिक शिक्षा सबसे अच्छा निवेश है, जो कोई भी देश अपने भविष्य के लिए करना चाहता है। 

पहले आठ वर्षों में मस्तिष्क का विकास सबसे तेज

कहा जाता है कि बच्चे के जीवन के पहले आठ वर्षों में मस्तिष्क का विकास सबसे तेजी से होता है। जो शुरुआती वर्षों में संज्ञानात्मक और सामाजिक-भावनात्मक उत्तेजना के महत्वपूर्ण महत्व को दर्शाता है। 

बाल वाटिका का भी उद्घाटन

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बाल वाटिका का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य के समान होगी। इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करना है। फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022, आठ साल के बच्चों की शिक्षा के लिए है। एनसीएफ का मुख्य फोकस बचपन की देखभाल और शिक्षा पर होगा। 

जानिए पंचकोष क्या है

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क ने बच्चों की शिक्षा के लिए 'पंचकोष' की अवधारणा को बताया है। इसके पांच भाग हैं। शारीरिक विकास,  प्राणिक विकास, भावनात्मक और मानसिक विकास, बौद्धिक विकास और आध्यात्मिक विकास (चैतिक विकास) हैं। एनसीएफ के मुताबिक पंचकोष मानवीय अनुभव, समझ और शरीर-मन के महत्व की एक प्राचीन व्याख्या है। मानव विकास के लिए यह समग्र शिक्षा की दिशा में स्पष्ट मार्ग और दिशा देता है। 
विज्ञापन

विद्या प्रवेश कार्यक्रम

एनसीईआरटी द्वारा कक्षा एक में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए 'विद्या प्रवेश' विकसित किया गया है। विद्या प्रवेश '(प्रवेश स्तर की शिक्षा) नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विविधता को सीखने और भौतिक, सामाजिक और प्राकृतिक वातावरण के साथ सहज होने में सक्षम बनाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें