Top Business and Management Entrance Exams: व्यावसाय एवं प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। इस खबर में उन सभी प्रवेश- परीक्षाओं और उनके पूरे कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है, जिनके जरिये आप बिजनेस एंड मैनेजमेंट के फील्ड में बेहतरीन करिअर बना सकते हैं। व्यावसाय एवं प्रबंधन क्षेत्र सभी स्ट्रीम यानी वाणिज्य, विज्ञान और कला संकाय आदि के छात्रों के लिए खुला है। मई 2022 में बिजनेस एंड मैनेजमेंट फील्ड की दो बड़ी परीक्षाएं होनी हैं। वहीं, 30 अप्रैल को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2022 के परिणाम सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट - cmat.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं।
जूनियर और सीनियर स्तर पर विभिन्न प्रकार की नौकरियां
बिजनेस एंड मैनेजमेंट डिग्री कोर्स पूरा करने के बाद करिअर की गुंजाइश बहुत बड़ी है, जिसमें जूनियर और सीनियर स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रबंधकीय नौकरियों की पेशकश की जाती है। इसमें स्नातक (बीबीए / बीएमएस), स्नातकोत्तर (एमबीए / पीजीडीएम) और डॉक्टरेट (पीएचडी, एफपीएम) स्तरों पर दाखिले लेकर पढ़ाई की जा सकती है। तो आइए जानते हैं व्यावसाय एवं प्रबंधन क्षेत्र में इस साल आने वाले महीनों में कौन-कौनसे एग्जाम होने हैं और क्या है उनका पूरा शेड्यूल ...