मौसम परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार केवल बीसवीं शताब्दी में ही पृथ्वी के तापमान में लगभग 0.60 की वृद्धि हुई है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि 1990 का दशक पिछले एक हजार वर्षो में सबसे गर्म रहा है तथा इक्कीसवीं सदी के अनत तक पृथ्वी के तापमान में 1.4 से 5.80 तक की वृद्धि हो सकती हैं।
साधारण प्रक्रिया में पृथ्वी का तापमान लगभग निश्चित सा बना रहता हैं। क्योंकि सूर्य से जो ऊर्जा पृथ्वी को मिलती है, पृथ्वी उस ऊर्जा को किसी भी अन्य गर्म वस्तु की तरह इन्फ्रा रेड़ किरणों के रूप में उत्सर्जित करती रहती है। जो धीरे-धीरे बाह्य अन्तरिक्ष में विलीन हो जाती है। इस प्रकार ऊर्जा का सन्तुलन एवं पृथ्वी का तापमान एक निश्चित सा बना रहता है।
जब वायु मंडल में ग्रीन हाउस गैसों जैसे कि कार्बन-डाइ एवं मोनो ऑक्साइड, मीथेन आदि गैसों की सघनता बढ़ जाती है तो ये गैसं पृथ्वी के ऊपर एक आवरण के रूप में एकत्रित हो पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित इन्फ्रा रेड किरणों को पूर्णतया बाहरी अन्तरिक्ष में जाने से रोकती हैं। यदि यह प्रक्रिया लम्बे समय तक चलती रहे तो पृथ्वी के तापमान में बहुत धीमी गति से वृद्धि होने लगती है।
पृथ्वी के तापमान में होने वाली वृद्धि से होने वाले प्रभावों के बारे मे वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में होने वाली इस वृद्धि का प्रभाव कृषि की उपज में कमी, ग्लेशयरें के पिघलने, समुन्द्र के विस्तार एवं विभिन्न प्रकार केरोगों का फैलाने वाले वाहकों की वृद्धि के रूप में देखा जा सकता हैं।
यह दुष्परिणाम विकासशील देशों में अधिक देखने को मिलेगें। भविष्य की सम्भावनाओं के बारे में जापान के क्योटो नामक शहर में सन् 1987 में हुऐ एक समझौते को आशा की एक किरण के रूप में देखा जा सकता हैं। इस क्योटो सन्धि के अनुसार सभी 141 देश जिन्होंने इस सन्धि पर हस्ताक्षर किये है इस बात के लिए वचनबद्ध हैं कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में सन् 2022 तक 5.2 प्रतिशत तक की कमी की जायेगी।
यह सन्धि 16 फरवरी 2005 से लागू हो गयी है।यदि हम प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करें और आम आदमी में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक सोच पैदा कर सकें तो इस पृथ्वी को कुछ लम्बे समय तक प्राकृतिक आपदाओं व पर्यावरण में होने वाले असंतुलन से बचा सकते हैं।
एसजीटी यूनिवर्सिटी नई खोज, नए शोध के लिए एक पॉवरहाउस की तरह है। यहां हमेशा नए
क्षेत्रों में शोध कार्य होते रहते हैं जो स्थानीय लोगों के लिए भी उपयोगी होते हैं। हमारे छात्र,
अध्यापक और शोधार्थी शोध को लेकर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सामुदायिक सेवा में भी एसजीटी यूनिवर्सिटी महत्त्वपूर्ण भूमिका में है। शोध भागीदारी के रूप में यूनिवर्सिटी शोधार्थियों और स्थानीय व्यवसाय के बीच सेतु की तरह है।
-Advertorial