संपर्क और आवेदन
हेल्पलाइन : 1800-121-1166
पंजीकरण : amarujalaolympiad.com पर जाएं या QR को स्कैन करें।
हर विषय का अलग मिजाज और पड़ाव
गणित, विज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति या टेक्नोलॉजी हर विषय अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता की राह प्रशस्त करता है। गणित बच्चों को तर्क और समस्या-समाधान सिखाता है, विज्ञान खोज और प्रयोग की सोच जगाता है, अंग्रेजी विषय संचार और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करता है, वहीं टेक्नोलॉजी और एआई उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया से जोड़ता है।
यदि बच्चों का आकलन केवल एक ही विषय में किया जाए, तो यह उनकी सम्पूर्ण क्षमता का सही मूल्यांकन नहीं होगा। विभिन्न विषयों में मूल्यांकन से यह समझना आसान होता है कि बच्चा किस क्षेत्र में उत्कृष्ट है, किसमें उसे और मेहनत की जरूरत है और किस दिशा में उसका भविष्य निखर सकता है।
भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं की आवश्यकता है बहुविषयक विशेषज्ञता
भारत की लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं चाहे वह JEE, NEET, CUET, NDA, UPSC, CAT या SSC हों। सभी परीक्षाएं बहुविषयक ज्ञान की मांग करती हैं। केवल गणित या केवल भाषा में अच्छे अंक लाना पर्याप्त नहीं है बल्कि वास्तविक सफलता के लिए कई विषयों में योग्यता और गहराई दोनों विशेषताएं होनी चाहिए।
कम उम्र से ही बहुविषयक मूल्यांकन का लाभ यह है कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक मिलकर रणनीति बना सकते हैं कि किन विषयों पर विशेष ध्यान देना है और किन क्षेत्रों में पहले से विद्यार्थी मजबूत है। यह समझ भविष्य की तैयारी को आसान और सटीक बना देती है।
Olympiad लक्ष्य की दिशा में सही शुरुआत
इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए Amar Ujala National Olympiad (AUNO) 2025 का आयोजन कर रहा है। यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां छात्रों को कई विषयों में परखा जाता है और उन्हें मिलता है एक सम्पूर्ण मूल्यांकन का मार्ग-दर्शन। यह ओलंपियाड केवल अकादमिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि यह हर छात्र की राष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर है।
अभिभावकों-छात्रों के लिए प्रेरणा
एक समय था जब अभिभावक बच्चों की पढ़ाई का आकलन केवल वार्षिक रिपोर्ट कार्ड से करते थे। लेकिन आज के समय में यह सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं और अवसरों के लिए तैयार करना है, तो उन्हें बचपन से ही कई विषयों में परखना और निखारना जरूरी है।