बीए कोर्स
- बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी
- बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस
B.Com
- बीकॉम (ऑनर्स)
जरूरी योग्यता
-उम्मीदवारों को सीबीएसई या आईएससीई की कक्षा 12वीं या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में सफल होना जरूरी है। अगर छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय की पूर्व विश्वविद्यालय की परीक्षा में सफल हो जाता है तब भी वह डीयू में प्रवेश ले सकता है। यदि छात्र भारतीय विश्वविद्यालय या बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में सफल हो तब भी डीयू में प्रवेश लेना संभव है।
बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश लेने के लिए अंग्रेजी कोर्स में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या अंग्रेजी इलैक्टिव या फंक्शनल अंग्रेजी में 65 प्रतिशत अंकों के साथ क्वालीफाइंग एग्जामिनेशन में से किसी एक में 65 प्रतिशत अंक या उससे ऊपर लाने अनिवार्य है।
बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में प्रवेश लेने के लिए आवेदक को योग्यता परीक्षाओं के साथ एक भाषा और तीन अकादमिक विषयों में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक या उससे ऊपर लाने जरूरी हैं।
बीए प्रोग्राम/ बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए आवेदक को योग्यता परीक्षाओं में से किसी एक में कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक या उससे अधिक लाने जरूरी हैं।
बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश लेने के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और उससे अधिक अंक होने अनिवार्य है।
स्टेप 1: इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट
sol.du.ac.in पर लॉगिन करें और 'न्यू यूजर' ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: खुले पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें। लॉगिन की जानकारी आपकी आईडी और आपके नंबर पर भेज दी जाएगी।
स्टेप 3: अपने खाते में लॉगिन करें और भेजी गई जानकारी को भरकर सेव कर लें।
स्टेप 4: उनके द्वारा मांगे गए दस्ताबेज दर्ज करें और वेरीफाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क जमा करके, अपनी फीस रसीद और आईडी कार्ड डाउनलोड करें।