शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के एन.सी.सी. कैडेटस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली फरह स्थित दीनदयाल धाम में वृक्षारोपण कर छात्रों के बीच पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान के एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर और स्वच्छ भारत इंटर्नशिप के नोडल ऑफिसर लेफ्टीनेंट डॉ. राजेश कुमार कहरवार ने बताया कि कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेटस और विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने अशोक का एक पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग किया एवं वहां मौजूद विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताया।