फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission: यूजी में दाखिले के लिए डीयू ने जारी की पहली सूची, तुरंत ऐसे चेक करें आपका नंबर आया या नहीं

Sat, 19 Jul 2025 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG CSAS Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने संयुक्त सीट आवंटन प्रणाली के माध्मय से यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनके पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की मेरिट की कटऑफ कितनी गई है।
 
विज्ञापन
डीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची जारी - फोटो : Adobe Stock (AI)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU CSAS Seat Allotment List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सामान्य सीट आवंटन प्रणाली के माध्यम से यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in. पर जाकर देख सकते हैं कि उनके पसंदीदा कॉलेज में पसंदीदा पाठ्यक्रम की मेरिट कितनी गई है।

विज्ञापन

DU UG Admission Schedule: नोट करें आगे का कार्यक्रम

उम्मीदवार 19 जुलाई से 21 जुलाई, 2025 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज 19 जुलाई से 22 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2025 तक है।
 
सीट आवंटन 19 जुलाई 2025
सीट स्वीकार करना 21 जुलाई शाम 4:59 बजे तक
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन 19 जुलाई से 22 जुलाई, 2025 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2025
दूसरी आवंटन सूची 28 जुलाई शाम 5 बजे
सत्र शुरू 1 अगस्त
 

28 को जारी होगी दूसरी आवंटन सूची

विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची 28 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होने वाला है।

इस वर्ष सबसे अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए

इस वर्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय को 69 कॉलेजों और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 79 कार्यक्रमों में 71,642 सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या प्राप्त हुई है। इस वर्ष कुल 239890 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत की हैं।

आधिकारिक सूचना बुलेटिन में लिखा है, ''यूआर श्रेणी की सीटों के लिए मेरिट सूची में योग्यता के क्रम में सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। किसी को भी इससे बाहर नहीं रखा जाएगा। दूसरे शब्दों में, अनारक्षित (यूआर) श्रेणी की मेरिट सूची में एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/अल्पसंख्यक उम्मीदवार भी शामिल होंगे, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों, यदि वे यूआर श्रेणी के लिए योग्यता के मानदंड को पूरा करते हैं। किसी भी उम्मीदवार को यूआर श्रेणी की मेरिट सूची से सिर्फ इसलिए बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि उम्मीदवार एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/अल्पसंख्यक श्रेणी से संबंधित है या उसने आवेदन किया है। श्रेणी/जाति के आधार पर भेदभाव पूरी तरह से गैरकानूनी है। दिल्ली विश्वविद्यालय इस आधार पर किसी भी उम्मीदवार/छात्र के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं करता है। किसी भी उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।''
 
विज्ञापन

DU UG CSAS Allotment List 2025: ऐसे देखें आवंटन सूची

जिन भी उम्मीदवारों ने यूजी में दाखिले के लिए डीयू में आवेदन किया था और अपने पसंद जमा की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कट ऑफ सूची और अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
  • सूची की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें