फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission: यूजी दाखिले की पहली सूची में 93033 छात्रों को ऑफर, कब तक स्वीकार करनी होगी सीट? देखें शेड्यूल

Thu, 16 Jul 2026 07:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG CSAS Seat Allotment: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी एडमिशन के लिए सीएसएएस राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। 2.18 लाख आवेदकों में से 93,033 छात्रों को सीटें ऑफर की गई हैं। इन छात्रों को 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करनी होगी और 21 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
 
विज्ञापन
DU UG CSAS Seat Allotment - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG CSAS Round 1 Seat Allotment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज, 16 जुलाई को स्नातक दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS 2026) के तहत पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने सीएसएएस प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


छात्र अपने CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके यह जान सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज और किस कोर्स में सीट मिली है।
 

93 हजार से ज्यादा छात्रों को मिली सीट

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस साल 2,18,284 छात्रों ने सीएसएएस के दूसरे चरण का पंजीकरण पूरा किया था। इनमें से 93,033 छात्रों को पहले राउंड में सीट आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार, सीट आवंटन का प्रतिशत करीब 86.1 फीसदी रहा है।
 
विवरण आंकड़ा
सफल पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार 2,18,284
फेज-II पूरा करने वाले उम्मीदवार 2,08,043
कुल कॉलेज + प्रोग्राम प्राथमिकताएं 1,59,42,385
कुल सीट आवंटन 93,033
सीट पाने वाले पुरुष उम्मीदवार 42,019
सीट पाने वाली महिला उम्मीदवार 51,014
कुल आवंटन दर 86.1%

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विशेष श्रेणियों के छात्रों को भी सीट आवंटित की है। पहले राउंड में 1,243 सिंगल गर्ल चाइल्ड और 242 अनाथ छात्रों को भी सीट मिली है।

अलग-अलग श्रेणियों में कितनी सीटें भरी गईं?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न आरक्षण श्रेणियों में सीट भरने की दर अलग-अलग रही।
श्रेणी सीट भरने की दर
अनारक्षित (UR) 99.9%
ओबीसी (OBC) 96.0%
एससी (SC) 95.2%
ईडब्ल्यूएस (EWS) 92.7%
एसटी (ST) 67.3%
PwBD 23.0%

कब तक सीट स्वीकार करनी होगी?

जिन छात्रों को पहली सूची में सीट मिली है, उन्हें 16 जुलाई से 18 जुलाई के बीच अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। यदि कोई छात्र तय समय के भीतर सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसका आवंटन रद्द हो सकता है। इसके बाद संबंधित कॉलेज छात्रों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी।

कब तक जमा करनी होगी फीस?

कॉलेज की ओर से दस्तावेजों की जांच पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद छात्रों को अपनी सीट पक्की करने के लिए 21 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने पर सीट अगले पात्र उम्मीदवार को दी जा सकती है।
 
इवेंट तारीख
प्रथम सीट आवंटन परिणाम जारी 16 जुलाई 2026
सीट स्वीकार करने की अवधि 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026
कॉलेजों द्वारा दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों के लिए री-ऑर्डर/अपग्रेड का अंतिम दिन 21 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक

छात्रों को क्या करना चाहिए?

जिन छात्रों को पहली सूची में सीट मिली है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर सीट स्वीकार करें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर फीस जमा करें।

अपग्रेड और फ्रीज का क्या मतलब है?

  • यदि कोई छात्र अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स से संतुष्ट है, तो वह फ्रीज (Freeze) विकल्प चुन सकता है। इससे उसकी सीट पक्की हो जाएगी।
  • अगर छात्र अपनी पसंद के किसी बेहतर कॉलेज या कोर्स की उम्मीद कर रहा है, तो वह अपग्रेड (Upgrade) विकल्प चुन सकता है।

इन बड़े कॉलेजों की कट-ऑफ भी जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहले राउंड के साथ कई प्रमुख कॉलेजों की कट-ऑफ भी जारी कर दी है। इनमें हिंदू कॉलेज, सेंट स्टीफंस कॉलेज, मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), किरोड़ीमल कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।

इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने 67 कॉलेजों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक बीए कॉम्बिनेशन कोर्स में दाखिले दे रही है।
विज्ञापन

कैसे चेक करें डीयू यूजी का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

  • सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर DU First Seat Allotment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका सीट आवंटन परिणाम दिखाई देगा।
  • यहां आप अपना आवंटित कॉलेज और कोर्स देख सकते हैं।
  • भविष्य के लिए सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें