फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड का सीट आवंटन जारी, कब तक करनी है ऑनलाइन रिपोर्टिंग?

Thu, 16 Jul 2026 06:17 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग के राउंड-5 का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग और सीट स्वीकार्यता शुल्क जमा करना होगा। फीस से जुड़ी समस्याओं का समाधान 21 जुलाई तक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2026: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने गुरुवार, 16 जुलाई को जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

20 जुलाई तक पूरी करनी होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग

जिन उम्मीदवारों को राउंड-5 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार्यता शुल्क भी जमा करना होगा। तय समय तक फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

फीस से जुड़ी समस्याओं का समाधान 21 जुलाई तक

जोसा के कार्यक्रम के अनुसार, सीट स्वीकार्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है। वहीं, फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं और लंबित प्रश्नों का समाधान 21 जुलाई तक किया जाएगा।

उम्मीदवार 16 जुलाई से 20 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने या सीट वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। यदि सीट वापसी से संबंधित कोई प्रश्न होता है, तो उसका जवाब देने की अंतिम तारीख 21 जुलाई तय की गई है।
 
कार्यक्रम तारीख
राउंड-5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 जुलाई 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग 16 से 20 जुलाई 2026
सीट स्वीकार्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026
फीस संबंधी समस्याओं का समाधान 21 जुलाई 2026
सीट वापसी या एग्जिट का विकल्प 16 से 20 जुलाई 2026
सीट वापसी से जुड़े प्रश्नों का जवाब देने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026
 

काउंसलिंग के दौरान किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जिनमें शामिल हैं:
  • JEE Main 2026 एडमिट कार्ड
  • JEE Main 2026 स्कोरकार्ड
  • JEE Advanced एडमिट कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सीट अलॉटमेंट लेटर

इसके अलावा, आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज भी तैयार रखने चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

  • सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Activity Board में जाएं।
  • "View Round 5 Seat Allocation Result for JoSAA 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी आवंटित सीट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें