फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025: यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरा चरण अगले सप्ताह, डीयू ने जारी किया नोटिस

Fri, 04 Jul 2025 07:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू कर सकता है। आवेदन के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय अगले सप्ताह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) के दूसरे चरण की शुरुआत करने वाला है। जो उम्मीदवार डीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने अभी तक सीएसएएस चरण-I के लिए आवेदन नहीं किया है तो वे आवेदन करना शुरू कर दें।

एक सप्ताह के लिए मिलेगा आवेदन करने का मौका

सीएसएएस चरण 2 के लिए आवेदन करने की अवधि एक सप्ताह तक सीमित हो सकती है। विश्वविद्यालय 1 अगस्त 2025 से शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा।

उम्मीदवार को भारत में किसी भी बोर्ड/विश्वविद्यालय या किसी विदेशी देश से कक्षा 12वं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा 10+2 प्रणाली के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का उन विषयों में सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है, जिनमें वह कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर रहा है।

एडमिशन राउंड के लिए आवेदन शुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

पंजीकरण कैसे करें?

प्रवेश दौर के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें