फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025: डीयू में प्रवेश के लिए अब तक 2.65 लाख से अधिक पंजीकरण; 14 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

Wed, 09 Jul 2025 08:40 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन 2025 की दूसरी चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 2.65 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। डीयू 15 जुलाई को शाम 5 बजे एक अनुमानित सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025 के तहत दूसरे चरण (Phase II) की शुरुआत हो चुकी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 8 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक कुल 2,65,213 छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। जबकि 1,85,791 छात्र पहले चरण (Phase I) को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


डीयू ने छात्रों की सुविधा के लिए पहले और दूसरे चरण दोनों पोर्टल 14 जुलाई 2025 तक खुले रखने का निर्णय लिया है। यानी जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे फेज-I पूरा करते हुए फेज II यानी कॉलेज व कोर्स प्रिफरेंस भी भर सकते हैं।

11 जुलाई तक खुली रहेगी सुधार विंडो

विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि इन्हीं विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन होगा। Phase I पूरा कर चुके छात्रों को एक बार के लिए करेक्शन की सुविधा भी दी गई है। यह सुधार विंडो 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें छात्र केवल एक बार ही सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीयू 15 जुलाई को शाम 5 बजे एक अनुमानित सूची जारी करेगा। जिससे छात्रों को यह अंदाजा लग सकेगा कि उनकी रैंकिंग क्या है। इसके बाद 16 जुलाई की रात 11:59 बजे तक प्राथमिकता बदलने की एक शॉर्ट विंडो भी दी जाएगी।

पहली CSAS अलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। विश्वविद्यालय ने आगे की वेरिफिकेशन, फीस भुगतान और अन्य अलोकेशन राउंड की भी समय-सारणी तय कर दी है, जो सीट की उपलब्धता के अनुसार होगी।

71 हजार से अधिक सीटों में मिलेगा प्रवेश

इस वर्ष डीयू में कुल 71,624 अंडरग्रेजुएट सीटें, 69 कॉलेजों में 79 कोर्सेज के तहत ऑफर की जा रही हैं। इस बार विषय संयोजन नियमों में लचीलापन भी लाया गया है। छात्र अब एक भाषा व तीन विषय या दो भाषाओं व दो विषयों के साथ सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी क्वालिफाई कर सकते हैं।

डीयू ने “ऑटो-एक्सेप्ट” फीचर भी लॉन्च किया है, जिससे छात्रों की आवंटित सीट मैन्युअल कन्फर्मेशन में देरी के चलते छूट न जाए। सभी छात्र admission.uod.ac.in पर जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें