तीसरे फेज की सूची 19 जुलाई को जारी होगी
दाखिला के तीसरे फेज में डीयू के अलग-अलग 69 कॉलेजों में दाखिले को लेकर कोर्सेज के लिए सीट आवंटित होंगी। इसकी सूची 19 जुलाई को जारी होगी। 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच में कॉलेज ऑनलाइन ऐप्लिकेशन को मंजूरी और उनका सत्यापन करेंगे।
16 को जारी होगी आवंटित सीट की सूची
वहीं, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी ऑनर्स कार्यक्रम के लिए आवंटित सीट की सूची 16 जुलाई को आएगी। इसके बाद 18 जुलाई की रात 11:59 तक आवंटित सीट को उम्मीदवार स्वीकार कर सकेंगे। इस बीच 19 जुलाई तक विभाग, केंद्र और कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे और 20 जुलाई फीस भुगतान की आखिरी तारीख होगी। दूसरे चरण को लेकर आवंटित सीट 22 जुलाई को घोषित होगी। इसके अलावा स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर अपग्रेड राउंड के लिए उम्मीदवार पोर्टल/डैशबोर्ड पर फीस भुगतान की जांच 14 जुलाई तक करेंगे।