DU UG Admission 2023 Mop Up Round: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए मॉप अप राउंड पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 11 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।
कक्षा 10 और 12 का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
चरित्र प्रमाण पत्र
CUET स्कोर कार्ड
श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
दिल्ली के बाहर से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए स्कूल/कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण पत्र और साथ ही बोर्ड या विश्वविद्यालय से माइग्रेशन प्रमाण पत्र
दो पासपोर्ट आकार की स्वप्रमाणित तस्वीरें।
सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर डीयू यूजी एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब अकाउंट में लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।