फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG 2nd Merit List 2023: आज जारी होगी डीयू यूजी की दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 10 Aug 2023 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG 2nd Merit List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट या आवंटन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
DU UG Admission 2023 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG 2nd Merit List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट या आवंटन सूची आज यानी 10 अगस्त गुरुवार शाम पांच बजे जारी की जाएगी। डीयू में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट सूची में नहीं हो सका, उनके पास यह दूसरा अवसर है।

विज्ञापन


 

डीयू यूजी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 13 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक प्रवेश के दूसरे दौर के लिए सीटें स्वीकार करनी होंगी। कॉलेज 14 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक इन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। शुल्क की अंतिम तिथि भुगतान 15 अगस्त, शाम 4:59 बजे है।

बता दें कि डीयू 2023 की पहली आवंटन सूची में, कुल 85,853 उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सीटें आवंटित की गई हैं। उनमें से 87 प्रतिशत सीटें आवंटन के पहले दौर में भर चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा नामांकन हंसराज कॉलेज, रामजस कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज में हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें लिस्ट

  • डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।

  • “दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी सीएसएएस पोर्टल” टैब पर क्लिक करें।

  • सीएसएएस पोर्टल की लॉगिन विंडो में "एप्लिकेशन नंबर" और "पासवर्ड" दर्ज करें।

  • विंडो पर एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, “दूसरी आवंटन सूची” टैब पर क्लिक करें।

  • आवंटन सूची डाउनलोड करें और आवंटित सीट को अंतिम रूप देने के लिए भुगतान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें