फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले के दौरान इन गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा

Sun, 28 May 2017 04:51 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला आवेदन के दौरान गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। यह बदलाव आप आवेदन करने के बाद 12 जून से पहले तक कर सकते है। मगर, आवेदन के दौरान आवेदक की कुछ बेसिक जानकारियां ऐसी हैं, जिसे एक बार भर देने के बाद उसमें बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। छात्रों को वह जानकारी ठीक से चैक करके भरनी होगी।       
विज्ञापन


डीयू के डिप्टी डीन डॉ. गुरुप्रीत सिंह टूटेजा के मुताबिक, आवेदन के दौरान आवेदक का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, ईमेल आईडी और 12वीं का परीक्षा बोर्ड ऐसी जानकारी होगी, जिसे एक बार भरकर सबमिट करने के बाद इसमें किसी भी तरह के बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा दूसरी जानकारियों व गलतियों के साथ बदलाव का विकल्प मिलेगा।

यही नहीं छात्रों को आवेदन के दौरान यह भी ध्यान देना होगा कि आवेदन शुल्क जमा करने से पहले अगर छात्र ईसीए या स्पोर्ट्स कोटे का है तो पहले विकल्प चुनेगा। अगर आवेदक ने बगैर कैटेगरी चुने फीस जमा कर दी तो वह बाद में अपनी कैटेगरी नहीं बदल सकता है। छात्रों को सलाह है कि आवेदन के दौरान वह इन बातों का खास ख्याल रखें। क्योंकि उन्होंने एक बार इन जानकारियों के साथ आवेदन कर दिया तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें