फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से होंगी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 

Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। स्नातक और स्नातकोत्तर के आखिरी साल की परीक्षाएं एक जुलाई से कराई जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पीजी और यूजी के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को रविवार को भी आयोजित कराया जाएगा।  

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UGC NET Exam 2020: जानिए कब होगी नेट की परीक्षा? शिक्षा मंत्री निशंक ने दी ये जानकारी

इस संबंध में जारी नोटिस में बताया गया है कि अगर तब तक भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति सामान्य नहीं होती है, तो परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए 'ओपन बुक' मोड अपनाया जाएगा। विद्यार्थी अपने घर में ही बैठकर परीक्षाएं देंगे और विश्वविद्यालय के पोर्टल से परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को डाउनलोड कर हल करेंगे। विद्यार्थी दो घंटे के अंदर अपनी आंसरशीट को पोर्टल पर अरपलोड करेंगे। स्कूल ऑफ ओपल लर्निंग और नॉन कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन भी एक जुलाई से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में होगा। परीक्षाओं को जल्द खत्म करने के लिए रविवार को भी विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की अवधि को तीन से दो घंटे का किया गया है। गौरतलब है कि यूजीसी पहले ही विश्वविद्यालयों को परीक्षाओं की अवधि तीन से दो घंटे करने का निर्देश दे चुका है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें