छात्रों को तीन लाख रुपये तक जीतने का मौका
एसआरसीसी की इकोनॉमिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष केशव खेमका ने बताया कि इस साल आयोजन में अकादमिक जगत के 3000 से अधिक लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। छात्र इस शानदार आयोजन का अनुमान नहीं लगा सकते हैं, ऐसा अवसर कोई शायद ही कभी चूकना चाहेगा। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के परिसर के अंदर छात्रों के लिए अद्वितीय नेटवर्किंग अवसरों के साथ श्रीराम इकोनॉमिक्स समिट (SRES) छह अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, जिनमें सफल रहने वाले छात्रों को तीन लाख रुपये तक जीतने का मौका मिलेगा।
अगली पीढ़ी के बिजनेस लीडर्स तैयार होंगे
वहीं, एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (एसीसीए) इंडिया के निदेशक एमडी साजिद खान कहते हैं, एसीसीए में, हम अगली पीढ़ी के बिजनेस लीडर्स और अर्थशास्त्रियों को आगे की सोचने और नवाचार को अपनाने के लिए सशक्त बनाने का माध्यम बनते हैं। हम श्रीराम इकोनॉमिक्स समिट में भाग लेने के लिए रोमांचित हैं, जो छात्रों, नवोदित उद्यमियों, भविष्य के नीति निर्माताओं और अगली पीढ़ी के अर्थशास्त्रियों को नए विचारों को अपनाने का मंच प्रदान करता है।
SRES के लिए यहां कर सकते हैं पंजीकरण
श्रीराम इकोनॉमिक्स समिट (SRES) में शामिल होने के लिए युवा यहां सीधे लिंक
bit.ly/Sres2023 पर क्लिक कर पंजीकरण करा सकते हैं। एक प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करने के बाद, समिट में जाना न भूलें। आयोजकों के बारे में अधिक जानने के लिए आप उनकी वेबसाइट या इंस्टाग्राम पेज पर जा सकते हैं। बीते सालों में इसमें राकेश झुनझुनवाला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, दिवंगत अरुण जेटली, अजय बंगा, पी चिदंबरम, बिबेक देबरॉय, अनिल स्वरूप, परमेश्वरन अय्यर और ऐसे अन्य व्यक्ति स्पीकर और पैनलिस्ट के तौर पर शिरकत कर चुके हैं।