आज पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख
स्पॉट एडमिशन राउंड 1 के लिए डीयू की रिक्त सीटों का विवरण सीएसएएस पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है। जो छात्र डीयू स्पॉट एडमिशन 2023 में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें आज शाम 4.59 बजे तक पंजीकरण कराना होगा।
डीयू ने दी छात्रों को ये सलाह
दिल्ली विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे यथासंभव अधिक से अधिक पाठ्यक्रम और कॉलेजों का चयन करें। विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले तीन राउंड में 1,29,785 सीटों की पेशकश की गई थी।
ऐसे डाउनलोड होगा सीट आवंटन परिणाम
स्पॉट एडमिशन राउंड के डीयू सीट आवंटन पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस पोर्टल - admission.uod.ac.in पर जाएं।
- बाएं मेनू पर UG Admission 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको ugadmission.uod.ac.in पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- स्पॉट एडमिशन सीट आवंटन सूची पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।