किन कोर्स में केवल मेरिट से होगा दाखिला?
एमचीए, बीलिब, एमलिब में दाखिले केवल मेरिट से होंगे। इसके लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया को 16 जून से ही शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले मेरिट से किए गए थे। जबकि उससे पहले डीयू की ओर से आयोजित होने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से हुए थे। बीते साल ही एसओएल ने पीजी में दाखिले सीयूईटी स्कोर से करने शुरू किए हैं।
एसओएल में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम
एसओएल में पांच स्नातकोत्तर प्रोग्राम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ आट्र्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिस्ट्री), मास्टर ऑफ आर्ट्स (पालिटिक्ल साइंस), मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) की पढ़ाई होती है।