फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Second Exam: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी, आठ जुलाई से हैं एग्जाम्स

Wed, 11 Jun 2025 10:19 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGBSE 10th 12th Second Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 8 जुलाई से आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE 10th 12th Second Exam Date: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए दूसरी परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीजीबीएसई दूसरी बोर्ड परीक्षा 8 जुलाई, 2025 से आयोजित करेगा। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस खबर में नीचे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

सुबह 9 से 12.15 बजे तक होगी परीक्षा

सीजी बोर्ड ने बताया कि सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समय के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे परीक्षा हॉल में बैठाया जाएगा, सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी और सुबह 9:10 बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा सुबह 9:15 बजे शुरू होगी।

CGBSE Second Exam Date Sheet: 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि 10वीं 12वीं
8 जुलाई 2025 - हिंदी (010/810)
9 जुलाई 2025 गणित (100) -
10 जुलाई 2025 - अंग्रेजी (020/820)
11 जुलाई 2025 प्रथम भाषा- हिंदी (070) संस्कृत
14 जुलाई 2025 द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (080) मराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835)। गुजराती (036/836), तेलुगु (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839), कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842)

इतिहास (101), बिजनेस स्टडीज (302)। कृषि विज्ञान के तत्व और गणित (410), ड्राइंग और पेंटिंग (510), खाद्य और पोषण (610)
 
15 जुलाई 2025 व्यावसायिक पाठ्यक्रम- संगठित खुदरा बिक्री (901), सूचना प्रौद्योगिकी (902), ऑटोमोबाइल-सेवा तकनीशियन (903), स्वास्थ्य देखभाल (904), कृषक (905), मीडिया और मनोरंजन (906), दूरसंचार (907), बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) (908), सौंदर्य और कल्याण (909), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर (910) भूगोल (102), भौतिकी (201)
16 जुलाई 2025 विज्ञान (200) समाजशास्त्र (104)
17 जुलाई 2025 - राजनीति विज्ञान (103), रसायन विज्ञान (202), अकाउंटेंसी (301), फसल उत्पादन और बागवानी (420), ऑब्जेक्ट ड्राइंग और ड्राफ्टिंग (520)। फिजियोलॉजी और प्राथमिक चिकित्सा (620)
18 जुलाई 2025 सामाजिक विज्ञान (300) मनोविज्ञान (105)
19 जुलाई 2025 तीसरी भाषा- संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलुगु (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड़ (081), उड़िया (082) रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), सूचना प्रौद्योगिकी (952), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), स्वास्थ्य सेवा (954), कृषि (955), मीडिया और मनोरंजन (956), दूरसंचार (957)। बैंकिंग वित्तीय सेवाएँ और बीमा (बीएफएसआई) (958), सौंदर्य और कल्याण (959), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
 
21 जुलाई 2025 संगीत केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए (161), ड्राइंग और पेंटिंग केवल मूक-बधिर छात्रों के लिए (162) गणित (204/804), कम्प्यूटर अनुप्रयोग (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टाइपिंग (164), कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल सिद्धांत (332)
22 जुलाई 2025 - जीव विज्ञान (203/803) अर्थशास्त्र (303) पशुपालन, डेयरी प्रौद्योगिकी मत्स्य पालन और मुर्गी पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)
 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए:
  • स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक/प्रोजेक्ट परीक्षाएं परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक/प्रोजेक्ट परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। इनकी तिथि व समय जानने के लिए केंद्राध्यक्ष से संपर्क बनाए रखें।
  • यदि आवश्यक हो तो बोर्ड बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी परीक्षा की तिथि और समय में परिवर्तन कर सकता है।
  • यह परीक्षा कक्षा 12 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार होगी
  • परीक्षा अवधि के दौरान यदि सरकार द्वारा कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें