फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU SOL Admit Card: डीयू एसओएल विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 12 Dec 2024 04:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU SOL Admit Card Out: डीयू ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में डीयू एसओएल प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU SOL Admit Card 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में डीयू एसओएल प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को डीयू एसओएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (डीयू एसओएल) में बीए (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम, बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) जैसे कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के लिए डीयू एसओएल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। 

14 जनवरी तक होगी परीक्षा

डीयू एसओएल परीक्षा 12 दिसंबर से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

डीयू एसओएल एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा।

डीयू एसओएल एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

डाउनलोड करने पर, उम्मीदवारों को डीयू एडमिट कार्ड पर छात्र की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा विवरण की जांच करनी होगी। डीयू एसओएल एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • पिता और माता का नाम
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तिथि एवं समय
विज्ञापन

How to Download DU SOL Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in. पर जाना होगा।
  • यहां 'परीक्षा' विकल्प ढूंढें और चुनें और फिर होमपेज पर उपलब्ध 'एडमिट' विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को एक नई विंडो पर भेज दिया जाएगा, जहां आवश्यक विवरण भरना होगा, जैसे कि रोल नंबर।
  • अब 'डाउनलोड एडमिट' पर क्लिक करें।
  • आपका डीयू एसओएल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और एडमिट कार्ड की पीडीएफ प्रति सुरक्षित रख लें।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें