फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU SOL Admission 2025: एसओएल के स्नातक कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 13 Jun 2025 01:10 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

SOL UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
DU SOL Admission 2025 - फोटो : Delhi University Open School
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 19 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ बुधवार रात से शुरू हो गई है। एसओएल में डीयू के नियमित कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया से पहले ही दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक आवेदक एसओएल की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक पंजीकरण व दाखिला 15 सितंबर तक ले सकेंगे। एसओएल में दाखिला लेने के बाद नियमित कॉलेज की सीट आवंटित होने पर दाखिला रद्द कराया जा सकता है।

अब तक इतने छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि बुधवार रात दाखिले की दौड़ शुरू कर दी गई। इसके तहत एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। पंजीकरण प्रक्रिया में देशभर से अब तक 58,256 उम्मीदवार पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 43,890 उम्मीदवारों के अकाउंट का सत्यापन किया जा चुका है।

विज्ञापन


पंजीकृत छात्रों में से 25,612 ने अपना व्यक्तिगत ब्योरा भर दिया है। जबकि 3377 उम्मीदवारों ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी और डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड की आईडी बना ली है। 3031 ने अपनी शैक्षणिक जानकारी भर दी और 2629 ने प्रोग्राम का चयन कर लिया है। वहीं 2213 ने विषयों का चयन कर लिया है। उसके बाद 1690 ने दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।

अन्य प्रोग्रामों की दाखिला प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी

  • बी.लिब, एम.लिब, पीजीडीएडीएलएम: 16 जून से 15 सितंबर
  • पीजी प्रोग्राम पंजीकरण (सीयूईटी से): 16 जून से 10 जुलाई
  • पीजी प्रोग्राम पंजीकरण (मेरिट से): 16 जून से 31 जुलाई
  • एमबीए प्रोग्राम: 16 जून से 10 जुलाई
विज्ञापन

फीस रियायत और रिफंड नीति

प्रशासन ने सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 उम्मीदवारों के आवेदन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार दाखिला होने के बाद उसे रद्द कराना चाहेगा तो वह करा सकता है, तब उसे फीस में से एक हजार रुपये काट कर शेष फीस वापस कर दी जाएगी।

बीते साल एसओएल ने सशस्त्र बलों, पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों व उनके बच्चों को फीस में 25 फीसदी से लेकर 75 फीसदी रियायत का प्रावधान किया था। यहां दाखिले सीयूईटी स्कोर से नहीं बल्कि बारहवीं के अंकों के आधार पर होते हैं।

एसओएल के प्रत्येक प्रोग्राम की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। यहां सीटों की संख्या असीमित है, इस कारण से यहां नियमित कॉलेजों से दुगुने दाखिले (करीब एक लाख 30 हजार) तक होते हैं। खास बात यह है कि एसओएल में डिग्री व पाठ्यक्रम नियमित कॉलेजों के समान ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें